Sukanya Samridhi Yojana 2024: इस योजना के तहत बेटियों को मिलेंगे 69 लाख रूपये

Sukanya Samridhi Yojana: केंद्र सरकार और राज्य सरकारें देश की बेटियों के लिए नई-नई योजनायें चलाती हैं | जिनमे से एक योजना हैं सुकन्या समृधि योजना यह योजना भारत सरकार द्वारा बालिका शिक्षा और उनके उज्जवल भविष्य को सुरक्षित करने के लिए चलाई जा रही हैं |

सुकन्या समृधि योजना देश की बेटियों और उनके माता-पिता/पेरेंट्स के लिए भी बहुत ही लाभदायक साबित हुई हैं | इस योजना के तहत यदि आप अपने बेटी के लिए एक रकम जमा करते हैं तो 21 साल पुरे होने के बाद पुरे 69 लाख रूपये मिलते हैं | आज के इस लेख में इस योजना से जुड़ी सभी महत्वार्पूर्ण जानकारी जानेंगे |

WhatsApp Group Join Now

Sukanya Samridhi Yojana क्या हैं

सुकन्या समृद्धि योजना भारत सरकार द्वारा बालिका शिक्षा और उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए चलाई जा रही एक महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना के अंतर्गत माता-पिता या अभिभावक अपनी बेटी के नाम पर बचत खाता खोल सकते हैं और उसमें नियमित रूप से निवेश कर सकते हैं। समय पूरा होने पर मोटी रकम मिलती हैं |

Sukanya Samridhi Yojana Benefits

  • बेटी की शिक्षा और विवाह के लिए कोष निर्माण: सुकन्या समृधि योजना में जमा की गई राशि का उपयोग आप अपनी बेटी की उच्च शिक्षा या शादी के लिए कर सकते हैं। इससे बेटी के माता-पिता या अभिभावक के पैसे की चिंता दूर हो जाती हैं |
  • आकर्षक ब्याज दर: वर्तमान में, सुकन्या समृद्धि योजना पर सरकार द्वारा आकर्षक ब्याज दर 8.2% प्रदान की जा रही है।
  • Tax Benefits: सुकन्या समृद्धि योजना में किए गए निवेश को आयकर अधिनियम की धारा 80सी के तहत कटौती के रूप में दावा किया जा सकता है। साथ ही, परिपक्वता राशि और अर्जित ब्याज पर भी कर नहीं लगता है।
  • निवेश: यह योजना दीर्घकालिक बचत को प्रोत्साहित करती है, जिससे आप अपनी बेटी के भविष्य के लिए अच्छी धनराशि जमा कर सकते हैं।
  • न्यूनतम और अधिकतम निवेश: इस योजना में आप न्यूनतम ₹250 और अधिकतम ₹1.5 लाख रुपये तक सालाना निवेश कर सकते हैं।
  • अवधी: योजना की अवधी 21 वर्ष हैं, जिसके बाद योजनाधारक अपनी राशि निकाल सकता हैं |

Sukanya Samridhi Yojana Calculator

यदि कोई व्यक्ति अपनी बेटी के नाम पर सुकन्या समृधि योजना खातें में प्रतिमाह 12,500/- रूपये या एक समय साल में 1.50 लाख का निवेश करता हैं, तो निवेशक अपने रु1.5 लाख आयकर लाभ का उपभोग करने में सक्षम होगा | एक वितीय वर्ष में धारा 80सी की सीमा | यदि निवेशक कन्या/लड़की के 21 वर्ष की होने पर पूर्ण निकासी करता हैं, तो सुकन्या समृधि योजना (SSY) राशी लगभग रु69,32,648 या रु69.32 लाख होगी | परिपक्ता के समय पैसे पर 8.2 प्रतिशत रिटर्न मानते हुए |

Sukanya Samridhi Yojana Eligbility

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए भारत के स्थाई निवासी होना अनिवार्य हैं |
  • लड़की की उम्र 10 वर्ष से कम होने चाहिए |
  • एक परिवार में केवल दो बेटियों के लिए ही इस योजना का लाभ उठाया जा सकता हैं |

Sukanya Samridhi Yojana Important Points

  • इस योजना में खाता खोलने के बाद 15 वर्षो तक निवेश करना अनिवार्य हैं, जो बालिका के 21 वर्ष का होने या 18 वर्ष की आयु के बाद उसकी शादी होने तक होता हैं ब्याज मिलता रहता हैं |
  • कन्या के 18 वर्ष आयु पूरी होने या 10वी कक्षा उतीर्ण के बाद शिक्षा के लिए खातें में अधिकतम 50% राशि निकाली जा सकती हैं |
  • सुकन्या समृधि खाते को समय से पहले बंद करने की अनुमति आमतौर पर नही हैं, लेकिन कुछ अपवादों जैसे खाताधारक (लड़की) की मृत्यु या कोई जानलेवा बीमारी होने जैसी स्थितयों में खाता बंद किया जा सकता हैं |

Sukanya Samridhi Yojana Account Open Process

आप किसी भी डाकघर या बैंक शाखा में जाकर सुकन्या समृद्धि योजना खाता खुलवा सकते हैं। खाता खोलने के लिए आपको जन्म प्रमाण पत्र, बेटी के माता-पिता या अभिभावक का पहचान पत्र और पते का प्रमाण आदि दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।

WhatsApp Group Join Now

निष्कर्ष

इस लेख में सुकन्या समृधि योजना के बारें में सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे लाभ, पत्रता, महत्वपूर्ण बातें आदि के बारें में विस्तार से बताया हैं हम आशा करते हैं, की यह लेख आप सभी को बहुत पसंद आया हैं |

Leave a Comment