Honda की इस बाइक को एक भी ग्राहक नही मिला, पिछले महीने देखी गई 100% गिरावट, जाने इसकी बड़ी वजह

वैसे तो भारतीय बाजार में आपको कई तरह की बाइक से देखने को मिल जाएगी, जिनकी बिक्री रोजाना काफी ज्यादा देखी जाती है। लेकिन कुछ बाइक ऐसी भी होती है, जिनकी बिक्री काफी कम देखी गई है। अगर हम भारत में नवंबर 2023 में 150cc से 200cc मोटरसाइकिल सेगमेंट की बिक्री को देखे तो यहा इस महीने 1,66,803 यूनिट बाइक की बिक्री हुई है, जो की काफी ज्यादा है। इस बिक्री की तुलना पिछले साल नवंबर 2022 से की जाए तो 1,13,380 यूनिट्स के साथ 47.12% अधिक है।

Honda x Blade को नही किया पसंद

इसके साथ ही यहां पर अगर हम बजाज पल्सर की बात करें तो इसमें 150cc और 200cc के बाजार में बिक्री में पहला स्थान हासिल किया है, लेकिन वही एक बाइक ऐसी भी है जो कि, इन सभी से काफी पीछे रह गई है। जी हां, हम बात कर रहे हैं, Honda x Blade बाइक की जो कि, इस समय अपने ग्राहकों के लिए तरसते हुए नजर आ रही है।

WhatsApp Group Join Now

हम आपको बता दे की Honda x Blade को इस महीने काफी कम ग्राहक मिले हैं। इस बाइक को ज्यादा ग्राहकों द्वारा पसंद नहीं किया गया। वैसे तो Honda की बाइक को को लोग काफी ज्यादा पसंद करते हैं और इसकी कई बाइक आज मार्केट में काफी अच्छी बिक्री के साथ बनी हुई है, लेकिन Honda x Blade बिक्री में काफी पीछे रह गयी

100 फ़ीसदी की गिरावट

Honda x Blade की 2023 में नवंबर की बात की जाए तो, इसको एक भी ग्राहक नहीं मिला है। इस मोटरसाइकिल ने इस महीने खाता भी नहीं खोला है। 1 साल पहले इसी टाइम पीरियड नवंबर 2022 में इस बाइक को लांच किया गया था, जहां पर इसकी 1233 यूनिट की शानदार बिक्री देखी गई थी, लेकिन उसके बाद से लगातार इसकी सेल्स गिरती गई और इस तरह से नवंबर में इसकी सालाना आधार पर 100 फ़ीसदी की गिरावट नजर आ रही है। ऐसे में यह honda की अब तक की सबसे ख्रराब बिक्री में से एक रही है।

Leave a Comment