Breaking News: सहारा इंडिया के सस्थापक सुब्रता रॉय का हुआ निधन, देखें पूरी रिपोर्ट

आप में से बहुत से लोगों ने सहारा इंडिया का नाम तो अवश्य सुना होगा। जो अपने समय में एक मानी जानी कंपनी थी और सहारा इंडिया की ब्रांच पूरे देश में फैली हुई थी। लेकिन अब इसी बीच सहारा इंडिया के संस्थापक सुब्रतो रॉय का कल यानी की 14 नवंबर को मुंबई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। आइये जानते है इस खबर के बारे में पुरे विश्लेषण के साथ

सहारा इंडिया के संस्थापक सुब्रतो रॉय का हुआ निधन! 75 वर्ष की उम्र में दुनियां को कहा अलविदा

आपको हम बताना चाहेंगे की सहारा इंडिया के संस्थापक सुब्रतो रॉय का मंगलवार यानी की 14 नवंबर की रात ठीक 10 बजकर 30 मिनट पर मुंबई के निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनकी उम्र 75 वर्ष की थी और वह काफी समय से लंबी बीमारी से गृहस्थ थे।

बताया जा रहा है की सहारा इंडिया के संस्थापक सुब्रतो रॉय काफी लंबे समय से बीमार थे और उन्हें इलाज के लिए मुंबई के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने कल रात यानी कि मंगलवार को रात ठीक 10:30 पर अंतिम सांस ली।

बताया जा रहा है लंबी बीमारी के चलते सुब्रतो रॉय का कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट के कारण निधन हो गया। आज उनके पार्थिक शरीर को दोपहर दिन के 2 बजे मुंबई एयरपोर्ट से लखनऊ लाया जाएगा, जहाँ उन्हें अंतिम विदाई दी जायेगी।

यूपी के सीएम ने सुब्रतो रॉय के निधन पर दु:ख जताया

सहारा इंडिया के संस्थापक सुब्रतो रॉय के निधन पर उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दु:ख जताया है और अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्वीटर पर एक पोस्टर जारी करते हुए लिखा है की “सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय का निधन बेहद ही अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति दें. ॐ शांति!

Google NewsClick Here
Sahara IndiaClick Here

1 thought on “Breaking News: सहारा इंडिया के सस्थापक सुब्रता रॉय का हुआ निधन, देखें पूरी रिपोर्ट”

Leave a Comment